अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा में अपराध को नियंत्रित करने के लिए हो रही कार्रवाई : Vipul Goyal

On: July 9, 2025 1:15 PM
Follow Us:
Vipul Goyal
---Advertisement---

बहादुरगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Vipul Goyal मंगलवार को बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता को देखने पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों का पूरा मान-सम्मान करती है। Vipul Goyal ने कहा कि प्रदेश में अपराध नियंत्रित करने के लिए सरकार कार्रवाई कर रही है। अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह प्रदेश छोड़ दें या अपराध।

Shri Kedarnath Dham Yatra:सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

बहादुरगढ़ की एचएल सिटी के चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्विमिंग पूल में 42वीं सब जूनियर, 52वीं जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है।

कैबिनेट मंत्री Vipul Goyal ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों का पूरा मान-सम्मान कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप मेडल लाओ, सरकार आपको पारितोषिक और नौकरी देने का काम करेगी। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को कई तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

इसके साथ ही उन्होंने एकेडमी के ऑल वेदर स्विमिंग पूल पर टच पैड लगवाने के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री Vipul Goyal ने कहा कि प्रदेश में अपराध को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के दिशा-निर्देश के अनुसार पुलिस काम कर रही है। पिछले दिनों अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गई है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एक बार फिर अपराधियों को सीधी चेतावनी दी है कि अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर प्रदेश छोड़कर कहीं चले जाएं।

Vipul Goyal भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों का पूरा मान-सम्मान कर रही 

कैबिनेट मंत्री  Vipul Goyal ने नगर निकायों में समाप्त हो चुके सफाई टेंडर जल्द लाने का दावा भी किया। उनका कहना है कि प्रदेश के सभी निकायों में अगले दो महीने के अंदर सफाई के टेंडर लाए जाएंगे और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने पटवारियों की वायरल लिस्ट पर कहा कि लिस्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!