अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

India और संयुक्त अरब अमीरात ने समुद्री क्षेत्र में सहयोग का दायरा बढाने पर की बात

On: July 9, 2025 12:59 PM
Follow Us:
India
---Advertisement---

नयी दिल्ली : India यात्रा पर आये संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के कमांडर मेजर जनरल हुमैद मोहम्मद अब्दुल्ला अलरेमीथी ने मंगलवार को यहां नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ समुद्री क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करने और दोनों नौसेनाओं के बीच संपर्क बढाने के बारे में चर्चा की।

आज India बंद, 25 करोड़ लोग काम नहीं करेंगे, क्या खुला रहेगा और क्या बंद होगा जाने सब कुछ

अमीरात के नौसेना कमांडर ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एडमिरल त्रिपाठी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात से पहले उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया। सोमवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे कमांडर अलरेमीथी ने आज नौसेना प्रमुख के साथ वार्ता में दोनों नौसेनाओं के बीच परस्पर संपर्क बढाने, प्रशिक्षण और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

India :  अमीरात के नौसेना कमांडर ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

अमीरात के नौसेना प्रमुख ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान के साथ भी मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर बातचीत की। मेजर जनरल अलरेमीथी की यात्रा को भारत-अमीरात नौसेना संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका उद्देश्य परस्पर सहयोग को प्रगाढ करना और हिंद महासागर क्षेत्र में साझा हितों को बढ़ावा देना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!