नयी दिल्ली: President Draupadi Murmu : कांग्रेस विचार विभाग ने उत्तराखंड में अल्मोड़ा के बागेश्वर के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामसिंह गढ़िया का शिलापट्ट उखाड़ने को लेकर रोष व्यक्त करते हुए इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखा है और इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू, President Draupadi Murmu ने दी मंजूरी
President Draupadi Murmu को लिखे पत्र में उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की
कांग्रेस विचार विभाग की कार्यकारी प्रभारी जया शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि राष्ट्रपति को लिखे पत्र में उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि शिलापट्ट को शौचालय में फेंक दिया गया था। आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों का इस तरह से अपमान करना निंदनीय है।

