अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-नरऊ में तीन वर्षीय बालक की दूषित पानी पीने से हुई मौत , परिजनों ने लगाया दूषित पानी पीने से मौत का आरोप,

On: July 4, 2025 9:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नरऊ में तीन वर्षीय बालक की दूषित पानी पीने से हुई मौत ,

परिजनों ने लगाया दूषित पानी पीने से मौत का आरोप,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं: जनपद के उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरऊ में नलों का दूषित पानी पीने से एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप है कि उसके बालक की मौत गाँव के नलों में आ रहे दूषित पानी पीने से हुई है।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरऊ निवासी मनोज पुत्र रामलाल के तीन वर्षीय पुत्र लक्कू को बीती रात 12 :30 बजे करीब उसे उल्टी व दस्त की शिकायत हुई जिसे परिजनों ने घर में जिसको परिजन गाँव के ही एक डॉक्टर के पास लेकर गए जिसे देखकर डॉक्टर ने यह कहकर मना कर दिया कि यह मेरे बस के बाहर है इसे कहीं और दिखाओ तब परिजन उसे नगर उझानी के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां पर भी डॉक्टरों ने उसे देखकर सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी मृतक के पिता के मनोज ने बताया कि जब वह अपने पुत्र को लेकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया ।

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बालक की मौत गाँव के नलों में आ रहे दूषित पानी पीने से हुई है।

गाँव के ही मुन्ना लाल ने गाँव में आ रहे दूषित पानी पीने से पडिया, पड्डा, ,गाँव के पिन्टू ने पड्डा व गाँव के हरि बाबू ने बकरा मरने की कही है।

इस मामले में फोन द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर चिकित्सा अधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि इस तरह के किसी बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं लाया गया।

उपजिलाधिकारी सदर मोहित सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है जानकारी प्राप्त कर जाँच कराएँगे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!