अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

World News-नदी में गिरी सवारियों से भरी बस, 12 की मौत

On: February 10, 2026 10:04 PM
Follow Us:
World News
---Advertisement---

World News-काठमांडू: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मध्य नेपाल में मंगलवार को एक यात्री बस नदी में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक की जानकारी के मुताबिक आठ अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस की टीम अभी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। फिलहाल 12 मृतकों में से 10 लोगों की पहचान कर ली गई है।

सुबह 11 बजे हुआ हादसा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक बस काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही थी। इसी दौरान बागमती प्रांत के रामेछाप नगरपालिका में बस हादसे का शिकार हो गई और तामाकोशी नदी में गिर गई। तामाकोशी, नेपाल की राजधानी काठमांडू से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। ‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, मंथली अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केशव सिंह धामी ने बताया कि मृत 12 यात्रियों में से 10 की पहचान कर ली गई है।

घायलों का इलाज जारी
रामेछाप के पुलिस निरीक्षक राजन प्रसाद तिमिल्सिना ने कहा कि इस बस हादसे में चालक सहित आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार खुरकोट स्थित जीवन अस्पताल और मंथली अस्पताल में किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों, सुरक्षाकर्मियों और बचाव दलों ने दुर्घटनास्थल से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। लापता यात्रियों की तलाश के लिए अभियान अभी जारी है। प्रशासन ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!