अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

100 रुपये का टोल टैक्स बचाने के चक्कर में लिया था शॉर्टकट, हुआ हादसा गई जान

On: January 9, 2026 10:15 PM
Follow Us:
haryda
---Advertisement---

यह हादसा गांव कानड़ी खुर्द के पास हुआ। ग्रे रंग की टोयोटा टाइजर कार में प्रोफेसर कॉलोनी यमुनानगर के सगे भाई-बहन सवार थे। दोनों चंडीगढ़ से परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर 100 रुपये का टोल टैक्स बचाने के लिए युवक ने गांव की ओर जाने वाला शॉर्टकट रास्ता चुन लिया।

कार का संतुलन बिगड़ने से तालाब में गिरी

रास्ता संकरा होने के कारण सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे तालाब में जा गिरी। कार पलट गई और पानी में डूबने लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया। शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहन का इलाज जारी है।

बहन को परीक्षा दिलवाने गया था युवक

मृतक की पहचान हिमांशु पुत्र कृष्ण लाल के रूप में हुई है जो की यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी का बताया जा रहा है। वह चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वह अपनी बहन तान्या को चंडीगढ़ के डकौली में परीक्षा दिलवाने गया था। 15 दिन पहले ही नई कार ली थी। आज उसने कहा कि वह खुद बहन को एग्जाम दिलवाने जाएगा। अगर टोल का रास्ता लिया होता तो आज ये युवक जिंदा होता।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के गांववासियों ने साहस दिखाते हुए युवती तान्या को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली। वहीं कार चालक युवक को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!