नई दिल्ली। President Draupadi Murmu : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को यह जानकारी दी।
President Draupadi Murmu 2 दिन की यात्रा पर उत्तर प्रदेश जाएंगी
President Draupadi Murmu ने दी मंजूरी
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- ” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक आयोजित किया जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को संसद की कोई बैठक नहीं होगी।”
पहले यह सत्र 12 अगस्त को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।आगामी मानसून सत्र ऑपरेशन सिंदूर के बाद का संसद का पहला सत्र होगा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाक में स्थिति आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।

