अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वायु सेना को चीन से ज्यादा मजबूत बनाने की सख्त जरूरत : Congress

On: May 31, 2025 8:44 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नई दिल्ली। Congress ने शनिवार को कहा कि हाल में पाकिस्तान के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई में वायु सेना ने अत्यंत सराहनीय और जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आतंकवादी ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर ध्वस्त किया लेकिन चीन की तुलना में भारतीय वायु सेना को ज्यादा सशक्त बनाने की जरूरत है और इसके लिए अत्याधुनिक तकनीकी तथा उपकरण के इस्तेमाल पर सरकार को ध्यान देना पड़ेगा।

सरकार सिर्फ घोषणा करती है,एमएसपी पर खरीद नहीं करती : Congress

तेलंगाना सरकार में मंत्री तथा वायु सेना में फाइटर पायलट रहे डाॅ.उत्तम कुमार रेड्डी ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में भारतयी वायु सेना ने भूमिका निभाई है और इस दौरान उसने जिस शौर्य का प्रदर्शन किया है वह सरहानीय है और हमारी वायु सेना ने जिस तरह से असाधारण अभियान चलाकर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है उस पर कांग्रेस को गर्व है।”

Congress ने वायु सेना प्रमुख ए पी सिंह के हालिया बयानों को उद्धृत करते हुए कहा कि उन्होंने वायु सेना सुधार के हिसाब से कई अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मुद्दों को उठाया है। एयर चीफ मार्शल ने देश की वायु रक्षा से जुड़े जिन महत्वपूर्ण मुद्दों की तरफ इशारा किया है सरकार को उस पर ध्यान देने की जरूरत है।

Congress वायु सेना में सुधार के लिए गंभीर विषय सामने रखे

उनका कहना था कि लड़ाकू विमानों और हथियारों की आपूर्ति में भारी देरी वायुसेना के लिए एक गंभीर समस्या है। भारत रक्षा प्रौद्योगिकी और रक्षा उत्पादन क्षेत्र में चीन से पीछे है हालांकि अच्छी बात यह है कि हमारे प्रशिक्षण मानक चीन के मुकाबले बहुत बेहतर हैं।

उन्होंने वायु सेना में सुधार के लिए गंभीर विषय सामने रखे हैं और सरकार को देश की वायु सेना को मजबूत बनाने की दिशा में सुधारात्मक तथा आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!