अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘मेरे खिलाफ चल रहा सुनियोजित कैंपेन…’, ‘बागी’ AAP सांसद राघव चड्ढा का पलटवार, वीडियो जारी कर अपनी ही पार्टी से पूछे 3 तीखे सवाल

On: April 4, 2026 3:44 PM
Follow Us:
aap
---Advertisement---

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सड़क पर आ गई है। पार्टी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर अब ‘बागी’ रुख अपना चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने तीखा पलटवार किया है। शनिवार को राघव चड्ढा ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित तरीके से जुबानी हमला और कैंपेन चलाया जा रहा है। आरोपों का खंडन करते हुए राघव ने अपनी ही पार्टी के आलाकमान से तीन सीधे और तीखे सवाल पूछ लिए हैं।

राघव चड्ढा ने AAP से पूछे ये 3 सवाल:

राघव चड्ढा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज वह हर एक विषय पर विस्तार से जवाब देंगे। उन्होंने पार्टी से ये तीन बड़े सवाल किए:

  1. वॉकआउट का मुद्दा: “आम आदमी पार्टी मुझे सिर्फ एक ऐसा उदाहरण बता दे, जब मैंने विपक्षी सांसदों के वॉकआउट (सदन से बहिर्गमन) में पार्टी का साथ न दिया हो?”

  2. मुख्य चुनाव आयुक्त का मुद्दा: “पार्टी यह स्पष्ट करे कि उसने मुझे मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाए गए मोशन (प्रस्ताव) पर साइन करने के लिए कब कहा था? मेरे अलावा पार्टी के 6-7 और सांसदों ने भी इस पर साइन नहीं किए थे, तो फिर सिर्फ मुझे ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है और इसे मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है?”

  3. मुद्दे उठाने का सवाल: “मैं पार्लियामेंट में लड़ने-झगड़ने नहीं गया हूं। पार्टी बताए कि मैंने कब उनके मुद्दे सदन में नहीं उठाए? मैंने पंजाब के पानी का अहम मुद्दा उठाया, दिल्ली की जहरीली हवा का मुद्दा उठाया और जीएसटी (GST) पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी है।”

‘CCTV फुटेज चेक कर लें, आरोप सरासर झूठे हैं’

राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ एक खास कैंपेन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “कल से मेरे खिलाफ एक ही जैसे आरोप और एक जैसी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मैंने विपक्षी सांसदों के वॉकआउट में पार्टी का साथ नहीं दिया, यह दावा सरासर झूठ है।”

अपनी बात को प्रमाणित करने के लिए राघव ने कहा कि संसद परिसर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कोई भी व्यक्ति फुटेज निकालकर देख सकता है और बता दे कि किस फुटेज में उन्होंने पार्टी का साथ नहीं दिया है।

राघव चड्ढा के इस खुले पलटवार के बाद अब आम आदमी पार्टी के भीतर की यह कलह एक नया सियासी मोड़ लेती नजर आ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply