कोलकाता: Trinamool Congress : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से 2026 के चुनाव में ममता बनर्जी शासन के अंत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के गठन की भविष्यवाणी करने के कुछ ही घंटों बाद पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ Trinamool Congress (टीएमसी) ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री पर देश की सीमाओं की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया और पहलगाम आतंकी हमले के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
वायु सेना को चीन से ज्यादा मजबूत बनाने की सख्त जरूरत : Congress
Trinamool Congress की वरिष्ठ नेता और राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने मीडिया कॉन्फ्रेंस में आश्चर्य जताया कि केंद्रीय गृह मंत्री बंगाल के खिलाफ सभी ‘बेबुनियाद’ आरोप कैसे लगा सकते हैं जबकि यहां से पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी आतंकवाद से लड़ने के लिए वैश्विक नेताओं के सामने भारत की अखंडता और एकता की वकालत कर रहे थे।
सुश्री भट्टाचार्य ने कहा,“हमारा मानना है कि केंद्रीय गृह मंत्री पहलगाम हमले के बारे में भारतीय एजेंसियों को सचेत करने और देश के निर्दोष लोगों को बचाने में विफल रहे और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल सहित भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ केंद्रीय गृह मंत्रालय की विफलता है और गृह मंत्री को पहले इसे स्वीकार करना चाहिए तथा अपना पद छोड़ देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव में धांधली के बारे में श्री शाह का दावा भी केंद्र की ओर से ‘विफलता’ है क्योंकि राष्ट्रीय चुनाव निकाय आम चुनाव आयोजित करता है। उन्होंने कहा, “चुनाव केंद्रीय बलों की देखरेख में आयोजित किए जाते हैं जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा तैनात किया जाता है, न कि राज्य की ओर से। क्या आप (श्री शाह) स्वीकार करते हैं कि आपकी निगरानी में भी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं?”
Trinamool Congress केंद्रीय गृह मंत्री पर देश की सीमाओं की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया
मंत्री ने याद दिलाया,“जिम्मेदारी किसी और पर न डालें, चुनाव के दौरान हिंसा केंद्र की विफलता है, राज्य की नहीं।” उन्होंने कहा,“ऐसा लगता है कि गृह मंत्री अमित शाह के जीवन का एक सरल नियम है, इतने दृढ़ विश्वास के साथ झूठ बोलो कि सुनने वाले को हर उस चीज़ पर संदेह हो जाए जो वे जानते हैं।”

