अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एसवाईएल मुद्दे पर केंद्र में हुई अहम बैठक, Chief Minister Naib Singh Saini बोले – सकारात्मक हल जरूर निकलेगा

On: July 10, 2025 12:02 PM
Follow Us:
Chief Minister Naib Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में एसवाईएल को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक चर्चा हुई।

कांवड़ यात्रा के लिए किए पुख्ता इंतजाम, ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए कड़ी निगरानी : Chief Minister Naib Singh Saini

बैठक में हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा केन्द्रीय सचिव देबाश्री मुखर्जी, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज की बैठक में सार्थक चर्चा हुई है और पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी यह कहा है कि यह मुद्दा खत्म होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा लंबा समय हो चुका है।

Chief Minister Naib Singh Saini ठक में सार्थक चर्चा हुई है और पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी यह कहा है कि यह मुद्दा खत्म होना चाहिए

नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस विषय पर सही परिणाम अवश्य निकलेंगे। पंजाब व हरियाणा दोनों भाई हैं और आज भी आपसी प्यार व भाईचारे के साथ एक ही आंगन में रहते हैं। अगली बैठक में बातचीत से अवश्य ही बेहतर हल निकलेगा और इसके सकारात्मक परिणाम आएगें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!