
*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डॉ रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन*#एक दर्जन लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान#“युवा पीढ़ी जब सेवा के कार्यों में आगे आती है, तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य उज्ज्वल होता है।”(मुख्य अतिथि डॉ, रामनिवास गुप्ता)सहसवान (बदायूं)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने समाजसेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज जिला सहसवान इकाई द्वारा सहसवान क्षेत्र में डॉ राम निवास गुप्ता हॉस्पिटल में जीवन बल ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार एवं नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव (डायरेक्टर ऑफ यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) एवं जिला संयोजक अरुण सूर्यवंशी एवं नगर सह मंत्री अखंड प्रताप एवं जिला सह मीडिया संयोजक शैलेन्द्र शर्मा एवं ठा० शिवम् सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ रामनिवास गुप्ता एवं डॉ एस दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। डॉ एस दीक्षित ने बताया कि रक्तदान को “महादान” कहा जाता है और यह जीवन बचाने का सबसे सरल व महान कार्य है। और इस रक्तदान से मरीज को ही नहीं बल्कि रक्तदाता को भी शारीरिक एवं मानसिक रूप से अनेक लाभ होते है उन्होंने यह भी कहा कि छात्र शक्ति केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा के हर क्षेत्र में भी अग्रसर रहती है।इस अवसर पर शिवम् सिंह दिव्यांशी ठाकुर सिमोद यादव अखंड प्रताप ठाकुर एवं अभय प्रताप सिंह एवं अन्य व्यक्तियों ने रक्तदान किया। चिकित्सक दल की देखरेख में सुरक्षित और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परिषद के स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्य अतिथि डॉ रामनिवास गुप्ता ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि—“युवा पीढ़ी जब सेवा के कार्यों में आगे आती है, तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य उज्ज्वल होता है।”अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में भी ऐसे सामाजिक कार्यों और जागरूकता अभियानों का समय-समय पर आयोजन होता रहेगा।

