अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Monsoon Update : हरियाणा में बारिश से तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, गर्मी से मिली राहत; जानें आने वाले दिनों का मौसम

On: August 16, 2024 11:54 AM
Follow Us:
Haryana Monsoon Update
---Advertisement---

Haryana Monsoon Update : हरियाणा में प्री मानसून की बारिश से तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. जिसके बाद लोगों ने गर्मी और हीट वेव से राहत की सांस ली. गुरुवार को सबसे ज्यादा बारिश पानीपत में 31.0 एमएम दर्ज की गई.

 

 

 

 

हरियाणा में बारिश से पारा गिरा: इसके अलावा करनाल में 22.4 एमएम, कुरुक्षेत्र में 19.5 एमएम, अंबाला में 8.7 एमएम, कैथल में 7.5 एमएम, यमुनानगर में 5.5 एमएम और चंडीगढ़ में 4.4 एमएम बारिश दर्ज की गई. जिसके बाद अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

 

लोगों को गर्मी से मिली राहत: हरियाणा में अंबाला का अधिकतम तापमान 36.4 दर्ज किया गया. करनाल का 32.8, महेंद्रगढ़ का 38.2, रोहतक का 40.1, फरीदाबाद का 40 और गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, सिरसा 43.8 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि हिसार का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

 

हरियाणा में मानसून कब? मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में 27 से 30 जून तक मानसून के पहुंचने के आसार हैं. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. जिसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply