अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिसौली अस्पताल में हुई जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अस्पताल संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

On: August 5, 2024 10:51 AM
Follow Us:
Bisouli Logo
---Advertisement---

बिसौली अस्पताल में हुई जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अस्पताल संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

बिसौली। जीवन हेल्थ केयर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके संचालक समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

बीती 30 जुलाई को शेखूपुरा निवासी मनीषा पत्नी अनुज की जीवन हेल्थ केयर अस्पताल में ऑपरेशन के कुछ समय बाद मौत हो गई। उसके बाद मनीषा के बच्चे की भी मौत हो गई थी। इस पर परिवार वालों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.रामेश्वर मिश्र ने एसीएमओ डाॅ.मोहन झा और तहसीलदार विजय शुक्ला के साथ मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया था। अस्पताल में सर्जरी करने के औजार मिले थे लेकिन उसमें कोई सर्जन नहीं था और न ही अस्पताल का पंजीकरण ही था।
इससे चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता ने फर्जी तरीके से अस्पताल का संचालन करने, फर्जी डॉक्टर बनकर स्थानीय जनमानस के साथ धोखाधड़ी कर मानव जीवन से खिलवाड़ करने के आरोप में झोलाछाप अस्पताल के संचालक किशन पाल, मशरूम खान और अज्ञात सर्जन के खिलाफ एफआईआर कराई है।इसकी विवेचना एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया को सौंपी गई है।समर इंडिया.. 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अनियंत्रित होकर पलटी कार, दरवाजा अचानक खुलने से गाड़ी में सवार दो लोग मामूली रूप से घायल

सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय सहसवान के कर्मचारियों ने संभ्रांत लोगों के साथ मनाया वन महोत्सव कार्यक्रम

भूरे सिंह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साजिश का पर्दाफाश

डीएनटी महासभा के नेतृत्व में बाल्मिकी समाज ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, दबंगों द्वारा बंद रास्ता खुलवाने की मांग

Uttarakhand Monsoon Update-उत्तराखंड में मानसून का दूसरा दिन बना चुनौती: 52 रास्ते बंद, काली नदी उफान पर और कई जिलों में बारिश

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: धान की रोपाई कर रहे लोगों पर गिरी बिजली, 2 की मौत और 3 घायल

Leave a Reply