अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य होंगे।

On: March 24, 2024 10:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य होंगे।

बदायूं। दुर्विजय सिंह शाक्य ब्लॉक समरेर के ग्राम ब्राह्मपुर के रहने वाले हैं। उनके भाई देवेंद्र शाक्य गांव ब्रह्मपुर के कई वर्षों से प्रधान भी हैं।उनका भी दातागंज क्षेत्र की राजनीति में बहुत प्रभाव है। गॉव ब्रह्मपुर से बेसिक शिक्षा पांचवी तक पढ़ाई पूरी की उसके बाद वे हायर एजूकेशन के लिए बरेली चले गये। फिर उन्होंने उच्चस्तरीय शिक्षा बीएससी, बीएड, एमए (पोलिटिकल साइंस), लॉ की डिग्री, पीजी डिप्लोमा मॉस कैमन्यूकेशन से प्राप्त किया। वे बरेली के विशप मण्डल इण्टर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने अंतर्जातीय विवाह पंजाबी समुदाय की बरेली निवासी मोना भाटिया से किया, मोना भाटिया उच्च प्रा० विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शाक्य सन 1994 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने। उन्होंने सन 1995 में विद्यार्थी जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राजनीति और सामाजिक जीवन की शुरुआत की। वे वर्ष1995 में सबसे पहले बरेली कॉलेज इकाई के सहमंत्री बने। सन 1997 में बरेली में विद्यार्थी परिषद में महानगर महामंत्री, महानगर उपाध्यक्ष, विभाग संयोजक और प्रदेश सह मंत्री भी रहे।वर्ष 2001 में शाहजहांपुर में विद्यार्थी परिषद के विस्तारक के रूप में कार्य संभाला। उन्होंने वर्ष 2002 से विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में मुरादाबाद- रामपुर विभाग के संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। सन 2002 में राम मंदिर आंदोलन के शिला पूजन कार्यक्रम के दौरान गिरफ्तार हुए और 14 दिन जेल में रहे।सन 2007 में उसहैत विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए कहा और वह तैयारी के लिए क्षेत्र में आए उसके बाद उसहैत विधानसभा सीट गठबंधन में चले जाने के कारण चुनाव नहीं लड़े। सन 2007 में भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने। उन्होंने हजारों यूथ कार्यकर्ताओं को भाजपा युवा मोर्चा से जोड़कर सशक्त टीम तैयार की। सन 2012 में प्रदेश सह संयोजक पिछड़ा प्रकोष्ठ भाजपा बने। सन 2014 में पांचाल क्षेत्र के उपाध्यक्ष बने। सन 2016 में ब्रज क्षेत्र के महामंत्री और वर्ष में 2020 उपाध्यक्ष बने।
उसके बाद मार्च वर्ष 2023 से भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।अभी हाल ही में दुर्विजय सिंह शाक्य के नेतृत्व में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में ब्रज क्षेत्र से अभूतपूर्व परिणाम आए। वे अच्छे संगठकर्ता कर्ता और कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। वे मूल रूप से संघ विचारधारा के साथ लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं लोकसभा सीट पर अपने बहुत पुराने निष्ठावान कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर विश्वास जताया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply