(जरीफनगर गोलीकांड) ट्रिपल हत्याकांड का आरोपी महीपाल मेडिकल कॉलेज से हुआ डिस्चार्ज, थाने ले गई पुलिस –
(जरीफनगर गोलीकांड) ट्रिपल हत्याकांड का आरोपी महीपाल मेडिकल कॉलेज से हुआ डिस्चार्ज, थाने ले गई पुलिस –
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर भगता नगला में हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए महीपाल की हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसको मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस उसको जरीफनगर थाने ले गई। अब पुलिस पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश करेगी।
22 फरवरी को गांव आरिफपुर भगता नगला में महीपाल और अमर सिंह पक्ष में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें महीपाल पक्ष के दो और अमर सिंह पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। खूनी संघर्ष में महीपाल और उसके पक्ष का हरिओम घायल हुआ था। हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही महीपाल पक्ष से मरने वालों की संख्या तीन हो गई। पुलिस अब इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के प्रयास में है।
इधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती महीपाल की भी शुक्रवार को हालत सही बताई गई। शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसकी रिपोर्ट तैयार करते हुए पुलिस को बताया कि अब वह स्वस्थ है। डॉक्टरों ने उसको डिस्चार्ज किया, इसी के साथ ही जरीफनगर पुलिस उसको थाने में ले गई। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आला कत्ल बरामद करने के प्रयास में लगी है।
इस संबंध में एसएचओ मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि पुलिस अभिरक्षा में महीपाल का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उसको डिस्चार्ज कर दिया, इस वजह से उसे थाने लाया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।