आपराधउत्तर प्रदेश

(जरीफनगर गोलीकांड) भगता नगला में हुए खूनी संघर्ष में अब तक पुलिस ने 50 बवालियों को दो-दो लाख रुपये के मुचलकों में किया पाबंद,

(जरीफनगर गोलीकांड) भगता नगला में हुए खूनी संघर्ष में अब तक पुलिस ने 50 बवालियों को दो-दो लाख रुपये के मुचलकों में किया पाबंद,

खूनी संघर्ष में दोनों ओर से सात लोगों को लगी थी गोली, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। व तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की` कार्रवाई की तेज,

बदायूँ। पुलिस ने गांव भगता नगला में हुए खूनी संघर्ष में अब तक 50 बवालियों को दो-दो लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया है। वहीं पुलिस गांव के अन्य लोगों को तो घटना से पहले भी 20 लोगो को दो दो लाख से मुचलका पाबंद कर दिया था। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने के बाद नामजद आरोपियों की जमानत राशि जप्त कराने का काम करेंगी। पुलिस सभी आरोपियों पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की भी तैयारी कर रही है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर भगता नगला में 22 फरवरी को खूनी संघर्ष हो गया था। पुलिस लगातार गांव में नजर बनाये हुयी थी, उसके बाद भी पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के समर्थकों के बीच वर्चस्व को लेकर फायरिंग हो गयी थी। दोनों ओर से सात लोगों को गोली लगी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। तीन लोग घायल हैं।5पुलिस की माने तो गांव में लगातार झगड़ों देखते हुए पुलिस घटना से पहले ही 20 लोगों को दो-दो लाख की राशि से मुचलका पाबंद कर चुकी थी। घटना के बाद भी पुलिस ने 50 बवालियों के खिलाफ दो-दो लाख के मुचलका भरे हैं। पुलिस की प्रथम प्राथमिकता शेष आरोपियों को जेल भेजना है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की दो-दो लाख कीजमानत राशि जपत कराने का काम करेगी। पुलिस ने अभी से नामजद सभी 22 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर तक की कार्रवाई की शुरूआत कर दी है।ppppp 1इन लोगों की हुई थी मौत, यह हुए थे घायल:‌- 22 फरवरी को वर्तमान प्रधान पक्ष के रेशमपाल पुत्र केहरी सिंह व पूर्व प्रधान महीपाल पक्ष के राजन अपने खेत में खाद लगा रहे थे, इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी। इसी बीच राजन ने रेशमपाल को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर रेशमपाल के सगे भाई राधेश्याम व अमर सिंह पुत्रगण केहरी सिंह यादव परिवार 30 लोग मौके पर पहुंचे और फयरिंग शुरू हो गयी। जिसमें महीपाल का बेटा जयप्रकाश 16 वर्ष वर्ष व चचेरा भाई सतेंद्र 20 वर्ष पुत्र कल्याण को गोली मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गयी। इस घटना में पहले पक्ष के अमर सिंह पुत्र केहरी सिंह, दूसरे पक्ष से हरिओम 25 वर्ष पुत्र जगदीश, महीपाल 52 वर्ष पुत्र चंपत व राधेश्याम घायल हुए थे।samar india 7घायल हरिओम की हालत नाजुक:- गोली कांड में तीन लोग घायल हुए थे। जिसमें हरिओम की हालत गंभीर होने पर उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। चौथे दिन भी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसको आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − two =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper