उत्तर प्रदेश

युवा मंडल विकास सम्मेलन का हुआ आयोजन।

युवा मंडल विकास सम्मेलन का हुआ आयोजन।

 

समर इंडिया।धर्मवीर निगम।

ऊंचागांव।संवाददाता।

 

 

बुलंदशहर।

:ऊंचागांव। नेहरू युवा केंद्र बुलंदशहर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित एवं जिला परियोजना अधिकारी अमित पाठक के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक ब्लॉक ऊंचागांव प्रवेश कुमार के नेतृत्व में विकासखण्ड ऊंचागांव में विगत दिनों सें चल रहें युवा गठित कार्यक्रम का समापन मिलन गार्डन दौलतपुर कलां में किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाङी चौ० नीरपाल सिंह (पूर्व राज्यमंत्री उ०प्र० सरकार) ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर युवाओं को मार्गदर्शित करतें हुए कहा

 

 

कियुवाओं को अपनें- अपनें लक्ष्य के अनुसार कदम बढ़ाना चाहिए। जिस क्षेत्र में आपकी रूचि हो उसकी ओर ध्यान केंद्रित कर समाज व राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करें और नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले ओर अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। नेहरू युवा केंद्र युवाओं का एक ऐसा संगठन हैं जो युवाओं को जिस मंच की आवश्यकता पङती हैं। उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए समय समय पर प्रदान करता रहता हैं। वहीं विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य सोनू लोधी ने अपनें सम्बोधन में युवाओं की वर्तमान परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का युवा नशे की ओर कदम बढ़ा रहा जिससे समाज में बहुत ज़्यादा समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं। नशामुक्ति के साथ युवाओ को शिक्षा एवं खेल के प्रति सजग रहनें स्वस्थ रहनें के लिए मार्गदर्शन दिया

 

 

वही विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वकील अंसारी ने युवाओ को प्रगति के रास्ते पर चलने के लिए आग्रह किया। वही पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक सुंदर सिंह जी ने संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम सयोंजक व संचालनकर्ता प्रवेश कुमार ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाये जा रहें विभिन्न कार्यक्रमों को विस्तार पूर्वक सभी युवाओं साथियों को अवगत कराते हुए बताया कि ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेनें व साथ-साथ उनकें व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के सुअवसर उपलब्ध करानें के उद्देश्य सें ही नेहरू युवा केंद्र की स्थापना कि गई थी। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के उद्देश्य दो के हैं। ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में शामिल कराना। आधुनिक धर्मनिरपेक्ष ओर तकनीकी राष्ट्र के सृजनकारी नागरिक बन सकें। स्वच्छता अभियान, जल शक्ति अभियान, भाषण प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता के साथ- साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा व गंगा दूतों को सक्रिय भूमिका में रहकर सेवा करनें के लिए प्रेरित किया। इस मौक़े

 

परदेवेंद्र,निषाद,सोनूलोधी,चंचल,विनोद,अर्जुन,योगेशशर्मा,नीरज,रिषीपाल,फारूक,मोहित,उदय,दिनेश,अजय, कपिल समेत कई गाँवो के दर्जनों युवा मंडल सदस्य व गंगा दूत उपस्थित रहें।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper