WPL Live Cricket – मुंबई इंडियंस को लगा 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका
WPL Live Cricket - Mumbai Indians got the third blow on the last ball of the 10th over
आपको बताते चले कि हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुंबई की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। वह भारतीय टीम की भी कप्तान हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी गुजरात का नेतृत्व कर रही हैं।
इतने ओवर के बाद मुंबई को लगा तीसरा झटका
वहीँ आपको बताते चले कि मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। गुजरात जाएंट्स की एश्ले गार्डनर ने हीली मैथ्यूज को क्लीन बोल्ड कर दिया। मैथ्यूज पहले मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गईं। उन्होंने 31 गेंद पर 47 रन बनाए। इस दौरान मैथ्यूज ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने 151.61 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
दूसरा झटका जॉर्जिया वेयरहम ने दिया
वहीँ ओर मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका जॉर्जिया वेयरहम ने दिया। उन्होंने नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर नताली सीवर ब्रंट को आउट कर दिया। नताली ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए। उन्होंने हीली मैथ्यूज के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। हीली मैथ्यूज 27 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद हैं। हरमनप्रीत कौर ने एक गेंद पर एक रन बना लिए हैं।
मुंबई की पारी का ख़त्म हुआ पावरप्ले
इस मैच में आपको बतादें कि मुंबई की पारी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में एक विकेट पर 44 रन बनाए। यास्तिका भाटिया के आउट होने के बाद हीली मैथ्यूज और नताली सीवर ब्रंट ने मोर्चा संभाल लिया। मैथ्यूज 17 गेंद पर 22 और सीवर ब्रंट 11 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं।