महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटा…प्रधान के बेटों समेत 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, चार आरोपी गिरफ्तार

Author name

April 29, 2025

बदायूं।गांव कुतराई में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार महिलाओं को पीटने के मामले में अलापुर थाना पुलिस ने प्रधान के पुत्रों समेत सात नाममद और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फरार हमलावरों की तलाश में जुट गई है। वहीं, एहतिहात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी अंकित पुत्र रामसिंह ने पुलिस को दी तहरीर ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को बेटे सुधांशु (9) का मुंडन कराने मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित धार्मिक स्थल पर गए थे। उनके साथ परिवार व गांव की करीब 40 से अधिक महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली से गई थीं।शाम करीब सात बजे अंकित खुद ही ट्रैक्टर चलाकर महिलाओं को लेकर घर लौट रहे थे।

बाइक हटाने को लेकर हुआ था विवाद:-अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतराई गांव के अंदर सड़क पर बीचोंबीच खड़ी बाइक को हटाने की बात को लेकर चार लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि उक्त चारों लोगों ने अपने पक्ष के लोगों को गांव में विवाद होने की जानकारी दे दी। इस पर उनके लोग भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष लाठी डंडा लेकर पहुंचे। हमलावरों ने आते ही ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार महिलाओं पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए।हमलावरों ने सभी महिलाओं को बेरहमी से पीटा।मारपीट में किरन पत्नी रामसेवक, कविता व वैसमंत्री पुत्री रामसिंह, उर्मिला व अंकित के सिर फट गए। पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। करीब 40 से अधिक महिलाएं चोटिल हुई हैं। 

पुलिस ने इस मामले में सात नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।आरोपियों में ग्राम प्रधान गुलवारा बेगम पत्नी शहंशाह के तीन बेटे भी नामजद हैं।पुलिस ने बिलाल और शानू पुत्रगण शहंशाह, इस्तकार  पुत्र निसार अली और यासीन पुत्र नूर मोहम्मद को हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Leave a Comment