up news : एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म
एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

हसनपुर में महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद एंबुलेंस कर्मियों द्वारा जच्चा बच्चा को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों स्वस्थ हैं।
बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के गांव मंगरौला निवासी कासिम की पत्नी साईन को शनिवार की रात्रि प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने गांव की आशा को सूचित किया। इस पर आशा ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस जच्चा को लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रही थी।
जैसे ही एंबुलेंस रहरा अडडे के करीब पहुंची तो अचानक एंबुलेंस में ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस के पायलट प्रशांत गुर्जर ने गाड़ी को साइड में सड़क किनारे खड़ा कर लिया। जहां ईएमटी रवि कुमार ने महिला को सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद एंबुलेंस जच्चा बच्चा को लेकर सीएचसी पहुंची। उसके बाद जच्चा बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ सतीश भास्कर ने बताया कि जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों स्वस्थ हैं। वहीं, उन्होंने एंबुलेंस पर तैनात कर्मियों की प्रशंसा की है।