समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलंदशहर।
ऊँचागांव। नरसैना निवासी कविता की शादी थाना खानपुर के गांव अमरपुर निवासी सुनील के साथ हुई थी। कवित पांच माह की गर्भवती थी। वह अपनी सुसराल में सीढिय़ों से गिर गई। जिसके चलते वह अपने मायके नरसैना पहुंची और अपनी भावी कमलेश और परिवार की चाची रानी को लेकर ऊंचागांव स्थित जीवन रक्षा अस्पताल में पहुंची।
जहां चिकित्सको ने बच्चे की धड़कन कम होने की बात कहते हुए महिला का अबॉर्शन कर दिया। अबॉर्शन के बाद भी महिला की हालत में सुधार नही हुआ। परिजन अगले दिन फिर उन्ही चिकित्सको के पास ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला का दोबारा से अबॉर्शन कर दिया। लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नही हो पाया।
हालत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ में चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। परिजन उसे दिल्ली जीटीवी हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला का आपॅरेशन किया तो मालूम हुआ की अबॉर्शन के समय उसकी नसे कट गई है। बुधवार दोपहर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मायके वालों ने बताया कि कविता की शादी सात साल पहले अमरपुर निवासी सुनील कुमार से हुई थी कविता की शादी थाना खानपुर के गांव अमरपुर निवासी सुनील के साथ हुई थी मायके वालों ने बताया कि कविता का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों परिवारों में मातम छा गया है।