राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर क्या बोली Swara Bhasker
What did Swara Bhasker say on the cancellation of Rahul Gandhi's membership of Parliament?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो देश के लगभग हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं जो इंटरनेट पर छा गए हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा है। हालांकि, ऐसा करके वो खुद भी निशाने पर आ गई हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को संसद के निचले सदन लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे पहले उन्हें साल 2019 में आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी करार दिया गया।
स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट
वहीँ दूसरी ओर इस कारण सूरत की एक अदालत ने दो साल जेल की सजा सुनाई। अब उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द होने पर स्वरा भास्कर का गुस्सा फूट पड़ा है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया कि वे तथाकथित ‘पप्पू’ से कितने डरे हुए हैं! यह सुनिश्चित करने के लिए कानून का घोर दुरूपयोग। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता, विश्वसनीयता और कद पर अंकुश लगाया गया है और 2024 लोकसभा के लिए स्पष्ट मजबूत रणनीति है कि आरजी (राहुल गांधी) अब चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
ये भी देखे…सचिवालय
लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनी गई सरकार
आपको बताते चले कि Swara Bhasker ने अगला ट्वीट किया, ‘एक वक़्त में ऐसी खबरें अंतरराष्ट्रीय अख़बारों में रूस, टर्की आदि के बारे में पढ़ने को मिलती थी। आज भारत उन देशों में शामिल है, जहां लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनी गई सरकार और उनकी सरकारी व्यवस्था ख़ुद लोकतंत्र बर्बाद कर रही है। #RahulGandhi
अगले ट्वीट में स्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘इनकी लोकसभा की सदस्यता बरकरार है! अच्छे दिनों में आतंक आरोपियों को आगज़नी और हिंसा भड़काने की पूरी छूट है। वाह री न्यायतंत्र। सच कहा है.. नंग बड़े परमेश्वर से!
ये भी देखे…