Uttarakhand : दायित्व मिलने की उम्मीद लगाए बैठे भाजपा नेताओं का बढ़ सकता है इंतजार
Waiting for BJP leaders waiting for responsibility may increase
हाल ही में उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि होली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में दायित्व मिलने की उम्मीद लगाए बैठे भाजपा नेताओं का इंतजार बढ़ सकता है। सोमवार से होलाष्टक शुरू हो गए हैं दायित्व वितरण का काम लटकने की उम्मीद है।सोमवार से होलाष्टक शुरू हो गए हैं जिससे अब सरकार में दायित्व वितरण का काम होली के बाद ही होने की उम्मीद है।
रुक सकता है दायित्व वितरण का काम
वहीँ दूसरी ओर उत्तराखंड में भाजपा नेताओं को सरकार में दायित्व देने की कवायद लंबे समय से चल रही है। पहले दायित्व वितरण का काम नए साल पर होना था लेकिन ऐन वक्त पर जोशीमठ में दरारों के रूप में आई आपदा से इसमें देरी हो गई। फिर होली से पहले दायित्व वितरण की तैयारी हुई लेकिन लिस्ट को मंजूरी मिलने से पहले होलाष्टक शुरू हो गए। ऐसे में अब यह काम कुछ और दिन लटक सकता है।
दायित्वों के लिए दावेदारी
वहीँ दूसरी ओर भाजपा के सूत्रों के मुताबिक पार्टी के नेताओं को सरकार में दायित्व देने का काम अब होलिका दहन के बाद ही होगा। विदित है भाजपा नेता लम्बे समय से सरकार से दायित्व का इंतजार कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेताओं ने दायित्वों के लिए दावेदारी की है जबकि कई के नाम संगठन की ओर से सुझाए गए हैं।
होलाष्टक तक करना पड़ सकता है इंतजार
आपको बताते चले कि इन सभी नेताओं को अब होलाष्टक तक इंतजार करना पड़ सकता है। सूची तैयार पार्टी के राज्य संगठन की ओर से दायित्वों के लिए पचास के करीब नामों की सूची तैयार की गई है। सूत्रों के अनुसार इसमें से तीन से चालीस नामों को पहले चरण में दायित्व मिल सकते हैं। नई दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री धामी दायित्वों पर अंतिम मुहर लगाएंगे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि दायित्वों का वितरण कई चरणों में भी हो सकता है भाजपा के प्रदेश संगठन की ओर से दायित्वों के लिए पार्टी नेताओं के नामों की सूची हाईकमान को भेजी जा चुकी है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के उत्तराखंड के हालिया दौरे पर मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उनसे सूची को लेकर चर्चा भी कर चुके हैं।