देवभूमि (उत्तराखंड)
Trending

ग्रामीण रम्माण नृत्य से करना चाहते थे पीएम मोदी का स्वागत लेकिन इच्छा अधूरी रह गई है

केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना और केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने पूजा कर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर ग्रामीणों को उनका स्वागत चमोली जनपद के प्रसिद्ध रम्माण मुखौटा नृत्य का प्रदर्शन कर करना था। यह नृत्य सलूड़ डुंग्रा गांव के ग्रामीणों द्वारा किया जाना था। लेकिन उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई। समय अधिक होने के कारण यह प्रोग्राम रद्द कर दिया गया।

आपको बता दे की  माणा गांव के भोटिया जनजाति की महिला व पुरुषों द्वारा प्रधानमंत्री की अगुवाई पर पौणा नृत्य और झुमैलो नृत्य भी किया जाएगा। यह विविध कार्यक्रमों, पूजा और अनुष्ठानों की एक शृंखला है। जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की इसमें सामूहिक पूजा, देवयात्रा, लोकनाट्य, नृत्य, गायन, मेला आदि विविध रंगी आयोजन होते हैं।

रम्माण मेला

रम्माण शब्द रामायण का अपभ्रंश है। इस नृत्य में भगवान श्री राम के जन्म से लेकर रावण वध तक के आयोजन को मुखौटा नृत्य के साथ आयोजित किया जाता है। कलाकार ढोल दमाऊं की थाप पर मुखौटा नृत्य की प्रस्तुति देते हैं। ढोल वादक जागर गायन भी करता है।  संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन यूनेस्को द्वारा साल 2009 में इस रम्माण को विश्व की सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिया था।

पीएम के स्वागत के लिए पहुंचे माणा गांव के ग्रामीण

समुद्रतल से 10227 फीट की ऊंचाई पर सरस्वती नदी के किनारे बसे माणा गांव में भोटिया जनजाति के करीब 150 परिवार निवास करते हैं। यह गांव अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ कई अन्य कारणों से भी अपनी अलग पहचान रखता है।

माणा गांव

गांव की महिलाएं ऊन का लव्वा ( ऊन की धोती) और अंगुड़ी (ऊन का बिलाउज) पहनती हैं। यहां की महिलाएं हर वक्त अपने सिर को कपड़े से ढककर रखती हैं। किसी भी सामूहिक आयोजन में महिलाएं और पुरुष समूह में पौणा व झुमेलो नृत्य आयोजित करते हैं।

माणा गांव

जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की माणा गांव के ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय हाथ और मशीन से ऊनी वस्त्रों का निर्माण करना है। शीतकाल में ग्रामीण भेड़-बकरियों की ऊन निकालकर उनकी कताई करते हैं और तकली या मशीन से उसके तागे बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper