देवभूमि (उत्तराखंड)

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत से आये छात्रों के दल ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत से आये छात्रों के दल ने भेंट की।

समर इंडिया

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाए जाने हेतु निर्देशित

छात्रों ने देहरादून एवं मसूरी के भ्रमण के अनुभवों पर मुख्यमंत्री से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नार्थ ईस्ट के साथ उत्तराखण्ड की कई मामलों में समानता है। इस प्रकार की अध्ययन यात्राएं एक दूसरे राज्य की समृद्ध विरासत को समझने का अवसर प्रदान ही नहीं करती बल्कि जन कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा करती हैं।

FB IMG 1675734572460

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों और देवभूमि उत्तराखण्ड के बीच प्राचीन काल से ही एक अनूठा संबंध रहा है। अपने असीम नैसर्गिक सौंदर्य व सतरंगी लोक संस्कृति से परिपूर्ण पूर्वोत्तर राज्यों से पधारे छात्र इस संबंध को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री राम सिंह कैड़ा, यात्रा संयोजक चाऊ खगंको वाय लोंग, प्रांत अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह के साथ पूर्वोत्तर के छात्र-छात्रायें करजुम करलो, अत्तमची आर. मारक, पेई पानी गोदक, मोनिता जमातिया, संगे कामरो, लालरिनफेली आदि उपस्थित थे।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper