Uttarakhand: प्रभारी जिलों में प्रवास करेंगे सभी मंत्री, दुष्यंत गौतम ने ली निकाय और लोस चुनाव की तैयारी बैठक
पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने 2023 में होने वाले निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में प्रवास का उद्देश्य सरकार का कामकाज बेहतर करने तथा संगठन की मजबूती है।
धामी सरकार के सभी मंत्रियों को अपने प्रभारी जिलों में न सिर्फ प्रवास करना होगा, बल्कि सरकार में लिए गए अच्छे फैसलों की जानकारी भी जनता के बीच पहुंचानी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति और प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन और सरकार के बीच समन्वय पर भी जोर दिया गया।
तय हुआ कि समय-समय पर पार्टी की बैठकों में मंत्री भी प्रमुखता से शामिल होंगे और सरकार के उन फैसलों की जानकारी देंगे, जिन्हें जनता के बीच ले जाना है। पार्टी प्रभारी ने 2023 में होने वाले निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में प्रवास का उद्देश्य सरकार का कामकाज बेहतर करने तथा संगठन की मजबूती है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के कार्यों, फैसलों और भावी रोडमैप की जानकारी दी। सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी मौजूद रहे।