UP crime: सोने चांदी के आभूषण चुराकर चोर हुए फरार।
सोने चांदी के आभूषण चुराकर चोर हुए फरार।
समर इंडिया।शिव नरेश माहुर।
आहार संवाददाता।
बुलंदशहर।
अहार। थाना क्षेत्र के गांव दुलखरा में मंगलवार की बीती रात को चोरों ने घर को निशाना बना कर दुलखरा निवासी देवेन्द्र पुत्र बुद्धन सिंह के घर में लगभग 12 बजे के करीब लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषणों को चुराकर चोर फरार हो गए। बुद्धवार की सुबह जब परिवार के लोग उठकर घर में साफ सफाई कर रहे थे। घर का सामान इधर उधर बिखरा देख सबके होश उड़ गए। घटना की जानकारी गांव के प्रधान सुमित चौधरी को मिली जिन्होंनेघटना की सूचना थाना आहार पुलिस को फोन कर जानकारी दी।सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
चोरी की बड़ी घटना की जानकारी थाना प्रभारी सीओ अनूपशहर को दी सीओ अनूपशहर अनविता उपाध्याय व फोरेंसिकभी सूचना मिलते मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। पीड़ित देवेन्द्र राघव ने बताया कि सोने चांदी के आभूषण ही चोरी हुए हैं बाकि समान सुरक्षित है।पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना आहर में जाकर दी है।सीओ अनविता उपाध्याय का कहना है कि आस पास के गांव में लगे सीसीटीवी लगे हुए हैं जिनकी सीसीटीवी फुटेज ले ली गई है।जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जायेगा।