अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चाचा भतीजे की मौत*
*अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चाचा भतीजे की मौत*
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलंदशहर।
ऊंचागांव। पीड़ित राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पीड़ित का भाई पिंकू पुत्र महिपाल सिंह व चाचा बलेराम पुत्र मलखान सिंह गांव गोहरा आलमगीर पुत्र थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ के निवासी हैं। 7 दिसंबर को अपनी बाइक से अपने गांव गोहरा से आहार थाना क्षेत्र के अवंतिका देवी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
तभी नरसेना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेजी और लापरवाही से चलाते टक्कर मार दी। जिससे पीड़ित के भाई पिंकू की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा चाचा बलेराम को उपचार के लिए ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। सूचना पर पहुंची नरसेना पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की थी। गमगीन माहौल होने के कारण पीड़ित ने रिपोर्ट नहीं दिखाई थी। पीड़ित ने अपने भाई का चाचा की अरेस्टी के बाद नरसेना थाने में अज्ञात वहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोट:- तहरीर के आधार पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।