पंचायत घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने चोरी को दिया अंजाम*
पंचायत घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने चोरी को दिया अंजाम*
*पंचायत घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने चोरी को दिया अंजाम*
समर इंडिया। धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव। संवाददाता।
बुलंदशहर।
विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के गांव नरसैना में स्थिति ग्राम पंचायत घर गौशाला के पास में बृहस्पतिवार देर रात्रि को ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम देकर एलईडी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी अगले दिन शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान को हुई। राजन सिंह ग्राम प्रधान नरसैना ने थाने में तहरीर देकर बताया
कि पंचायत घर गौशाला के पास में अक्सर उस में रात को ताला लगा दिया जाता है। इसी दौरान बृहस्पतिवार देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। पंचायत घर में रखी एल.ई.डी चोरी हो गई। चोरी की सूचना पाकर मौके पर नरसैना पुलिस पहुंची और जगह का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।