आपराधउत्तर प्रदेश

रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चलाने बालों के विरूद्ध पुलिस गैंगस्टर की कार्यवाई करने मे जुटी,

रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चलाने बालों के विरूद्ध पुलिस गैंगस्टर की कार्यवाई करने मे जुटी,

पुलिस जांच में हुक्काबार मामले की तपरतें खुलीं तो एक के बाद एक तीन मुकदमे दर्ज किये गये

जयकिशन सैनी

बदायूँ। में संचालित हुक्का बार (जो अब सील) के संचालकों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी करने में जुट गयी है। पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को आदेश दिये ऐसे कृत्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई अमल में लायी जाये। वहीं नयी सराय चौकी प्रभारी को स्पस्टीकरण के बाद क्लीनचिट दे दी गयी है। रेस्टोरेंट के नाम से हुक्का बार चलता रहे इसलिए संचालक पुलिस के खिदमतदार बने थे। पुलिस जांच में हुक्का बार मामले की तपरतें खुलीं तो एक क बाद एक तीन मुकदमे दर्ज किये गये। जांच में सामने आया, रेस्टोरेंट इस उदेश्य से खोला था कि इसकी आड़ में वे हुक्का बार चलाते रहें। वहीं लुटेरों से दोस्ती करना उसकी मजबूरी हो गयी क्योंकि हुक्का बार को संचालित करने व लोगों को ठगने के लिए शातिरों की आवश्यकता रहती है। संचालक पुत्र अरबाज रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चला आ रहा था। यह सब खेल चौकी से चंद कदम की दूरी पर चल रहा था। हुक्का बार संचालक के दोनो बेटों को पुलिस जेल चुकी है वहीं मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस अधिकारियों के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस हुक्काबार के संचालकों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इसकी प्रक्रिया कई दिन पहले ही शुरू कर दी गयी है। इधर, नई सराय चौकी पुलिस की भूमिका पर लगे सवालिश निशान के बाद अधिकारियों ने चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह से मामले में स्पष्टीकरण मांगा था।

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह वालियान के मुताबिक पहले तो चार्जशीट लगाने पर पुलिस काम कर रही है। बाद में जो भी कार्रवाई उचित होगी वह सभी कार्रवाई की जायेगी। हुक्का बार जैसे कृत्य को त्वरित करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper