उत्तर प्रदेश

उझानी थाना प्रभारी, एसएसआई व मुंशी को एसएसपी ने किया सस्पेंड, महिला सिपाही ने उत्पीड़न के आरोप भी लगाए,

उझानी थाना प्रभारी, एसएसआई व मुंशी को एसएसपी ने किया सस्पेंड, महिला सिपाही ने उत्पीड़न के आरोप भी लगाए,

उझानी थाना पिछले कई दिन से राजनीति का अखाड़ा बन गया था। यहां अंदरखाने कुछ ऐसी गतिविधियां चल रही थीं जिसे महिला सिपाही ने सामने ला दिया।

जयकिशन सैनी

बदायूं। उझानी थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह व एसएसआई अनूप सिंह यहां तैनात रहे मुंशी गुलाब सिंह को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। तीनों पर यहां तैनात रही महिला सिपाही ने बिरादरीवाद के चलते उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शुक्रवार को महिला कांस्टेबल की ओर से मुंशी के खिलाफ उत्पीड़न का केस भी दर्ज किया गया था। चर्चा है कि महिला कांस्टेबल ने एसएपी दफ्तर पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश भी की थी। हालांकि अफसर इस तथ्य को सिरे से नकार रहे हैं।
उझानी थाना पिछले कई दिन से राजनीति का अखाड़ा बन गया था। यहां अंदरखाने कुछ ऐसी गतिविधियां चल रही थीं, जो अनुशासित बल में मान्य नहीं हैं। पिछले दिनों महिला सिपाही और मुंशी गुलाब सिंह के बीच हाथापाई भी हुई थी। इस पर दोनों लाईन हाजिर किए गए। इस घटनाक्रम के बाद कुछ आडियो वीडियो भी सामने आए। इसमें एक वीडियो में मुंशी स्पष्ट कह रहा है कि वह जिसे चाहे छुट्‌टी दे, उसकी टेंशन है। वहीं आडियो में कोतवाल से कोई महिला झगड़ते हुए कह रही थी कि वह बिरादरीवाद करते हैं। चर्चा है कि प्रभारी निरीक्षक ने भी कहा कि हां अब करेंगे बिरादरीवाद। हालांकि ये आडियो-वीडियो कब की हैं और आडियो सही है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एसएसपी ने शनिवार को उझानी प्रभारी निरीक्षक समेत एसएसआई व मुंशी को सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच में तीनों फिलहाल दोषी मिले हैं। इधर, महिला सिपाही पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper