उत्तर प्रदेश

Bulandshahar news : जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विचारों के आदान प्रदान कार्यक्रम में बुलंदशहर का प्रतिनिधित्व कर रहें दो युवा

Two youth representing Bulandshahr in the exchange of ideas in the border areas of Jammu and Kashmir

समर इंडिया।कृष्णा जी ब्यूरो चीफ

बुलंदशहर:- केंद्र शासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं के बीच विचारों के आदान प्रदान कार्यक्रमों में भाग लेनें के लिए उत्तर प्रदेश के दस युवाओं का चयन किया गया था। दस में दो युवा नेहरू युवा केन्द्र बुलंदशहर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हैं। नेहरू युवा केन्द्र बुलन्दशहर विकास खण्ड ऊंचागांव के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रवेश कुमार निवासी दौलतपुर कलां व जहांगीराबाद विकास खण्ड सें कुमारी लक्ष्मी देवी को विचारों के आदान प्रदान के लिए प्रतिनिधित्व करनें भेजा गया हैं।

ये भी पढ़ें –     सरकारी स्कूल में पेड़ों की नीलामी। 75000 लगी अंतिम बोली।। 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत आने वाले नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्रों में रहनें वालें युवाओं के साथ पांच दिवसीय विचारों का आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।इसमें विभिन्न राज्यों सें पचास युवा भाग ले रहें हैं।ये युवा अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। उत्तर प्रदेश दस युवाओं का चयन किया गया हैं। नेहरू युवा केन्द्र बुलंदशहर के जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश सें चयनित युवा नेहरू युवा केन्द्र बुलंदशहर के राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक विकास खण्ड ऊंचागांव सें प्रवेश कुमार एवं जहाँगीराबाद सें कुमारी लक्ष्मी शामिल हैं।

ये भी देखें –

 

जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित ने बताया हैं कि ये राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर युवाओं को जनपद व प्रदेश की संस्कृति, विकास,रहन-सहन, खान-पान एवं जीवन शैली के बारें में विचारों का आदान प्रदान कर रहें हैं।प्रवेश कुमार व कुमारी लक्ष्मी नेहरू युवा केन्द्र बुलंदशहर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हैं। दोनों स्वयंसेवकों को जनपद वासियों ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी हैं।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − four =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper