उत्तर प्रदेशआपराध

दो लुटेरों ने महिला से की लूट, लूटेरों ने खुद को खादिम बताकर उतरवाए महिला के गहनें, फिर बैग लेकर हुए रफूचक्कर, महिला बच्चे को दवा दिलाने शहर आई थी तभी हुई लूट का शिकार 

महिला बच्चे को दवा दिलाने शहर आई थी तभी हुई लूट का शिकार         

दो लुटेरों ने महिला से की लूट, लूटेरों ने खुद को खादिम बताकर उतरवाए महिला के गहनें, फिर बैग लेकर हुए रफूचक्कर, महिला बच्चे को दवा दिलाने शहर आई थी तभी हुई लूट का शिकार                     

जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

बदायूं। थाना सिविल लाइंस के जोगीपुरा में गुरुवार को एक महिला से सरेआम छिनैती हो गई। महिला शेखूपुर से बच्चे को दवा दिलाने आई थी। परशुराम चौक से जोगीपुरा इलाके में जाते वक्त दो युवकों ने दरगाह शरीफ का खादिम बनकर उसे रोक लिया। उसे बातों में फंसाकर उसके जेवर उतरवा लिए और फिर उसका थैला छीनकर भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तलाश करती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर निवासी नजमा पत्नी नदीम गुरुवार दोपहर मां के साथ अपने बच्चे को दवा दिलाने शहर आई थी। नजमा के मुताबिक उसने बच्चे को दवा दिलाई। परशुराम चौक से सेब खरीदे। उसकी मां बाजार में थी। वह परशुराम चौक से जोगीपुरा मोहल्ला होते हुए बाजार जा रही थी।

इसी दौरान जोगीपुरा और गांधी ग्राउंड तिराहे पर सामने से आ रहे दो लोगों ने  उसे रोक लिया। उनमें से एक ने अपने आपको दरगाह शरीफ का खादिम बताया। उसने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। इसी दौरान उसके साथी ने महिला के हाथ पर तीस हजार रुपये रख दिए। इसके बाद खादिम बताने वाले व्यक्ति ने महिला को झांसे में लेकर उसका सोने का पैंडल और बुंदे उतरवा लिए। फिर उन्हें महिला के ही थैले में रखवा दिया। इसके बाद महिला का थैला छीनकर भाग गए। जब तक महिला ने शोर मचाया और आसपास के दुकानदार मामले को समझ पाते, उससे पहले चोर काफी दूर निकल गए। महिला के अनुसार कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिससे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक पुलिस लुटेरों की तलाश करती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि महिला को झांसे में लेकर ठगी हुई है। तहरीर मिली है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper