उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय संविधान दिवस प्रदर्शनी व जन जागरुकता कार्यक्रम का हुआ समापन,

दो दिवसीय संविधान दिवस प्रदर्शनी व जन जागरुकता कार्यक्रम का हुआ समापन,

जनसमूह ने एनसीसी कैडेट्स की प्रतिभा के साथ साथ बदायूं के अलग अलग विधालयों की प्रतिभाओं को भी देखा।
जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

बदायूं। बदायूं में संविधान दिवस पर चल रहे दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जन जागरुकता कार्यक्रम का समापन हो गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय केंद्रीय संचार ब्यूरो अलीगढ़ की तरफ से आयोजित समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव मुख्य अतिथि और दातागंज के ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।88डी.पॉल स्कूल, राजाराम इंटर कॉलेज, जीजीआईसी और ब्लूमिंग डेल स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच भाषण, नृत्य सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। ब्लूमिंग डेल, शिव नारायण दास महाविद्यालय, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने सभास्थल पर एनसीसी डे परेड, टग ऑफ वॉर में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को उपस्थित अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।समापन समारोह को संबोधित करते हुए अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों से लड़कर पहले शिक्षा पाई और फिर उसी शिक्षा के दम पर भारत को संविधान दिया। उसी संविधान की वजह से आज के देश अखंड भारत बना हुआ है।मुख्य अतिथि वर्षा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि की वजह से ही हम संविधान दिवस को इतने बड़े स्तर पर मना पा रहे हैं।999ब्लूमिंग डेल की प्रधानाचार्य शोभा फ्रांसिस ने कहा कि एनसीसी दिवस के साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संविधान दिवस के समापन समारोह का एनसीसी डे के साथ मनाया जाना एक सुखद संयोग है। उपस्थित जनसमूह ने एनसीसी कैडेट्स की प्रतिभा के साथ साथ बदायूं के अलग अलग विद्यालयों की प्रतिभाओं को देखा। ऐसे अच्छे कार्यक्रम सरकार को समय समय पर कराते रहने चाहिए।

कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि दोनों दिन मिलाकर करीब 5 हजार लोगों ने चित्र प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रियाओं से लगता है कि संविधान दिवस को लेकर जन जागरुकता फैलाने की सरकार की कोशिश सफल रही।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper