थाना दिवस में आईं तीन शिकायतें नहीं हुआ एक का भी समाधान।
थाना दिवस में आईं तीन शिकायतें नहीं हुआ एक का भी समाधान।
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलंदशहर।
ऊंचागांव। शनिवार को लगने वाले थाना दिवस में तीन फरियादी ही पहुंच सके। संबंधित अधिकारी नही पहुंचने के चलते एक भी शिकायत का समाधान नही हो सका। गांव मवई निवासी साधना शर्मा जमीनी समस्या को लेकर थाना दिवस में पहुंची। लेकिन संबंधित लेखपाल नही पहुंचने से समाधान नही हो सका। फरियादी शिकायत लेकर कुर्सियों पर संबंधित अधिकारियों के इंतजार में घंटों बैठे रहे।लेकिन संबंधित लेखपाल नहीं पहुंच सके।
गांव गजरौला निवासी ओमपाल सिंह, विजेन्द्र, टीकम, तेजवीर, भागमल, रामपाल गंगा खादर की जमीनी समसया को लेकर थाना दिवस में पहुंचे। लेकिन संबंधित लेखपाल मौजूद नही होने के चलते समाधान नही हो सका। गांव बसी बांगर निवासी तेजवीर सिंह जमीनी समस्या को लेकर थाना दिवस में पहुंचे। उनकी शिकायत को लेखपाल को दे दिया गया। लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका।