उत्तर प्रदेश

बरात में खाने को लेकर शराबियों में हुआ झगड़ा दुल्हन पक्ष ने दूल्हा व बरातियों को जमकर पीटा – पुलिस की मौजूदगी में पड़े दुल्हन के फेरे

बरात में खाने को लेकर शराबियों में हुआ झगड़ा दुल्हन पक्ष ने दूल्हा व बरातियों को जमकर पीटा – पुलिस की मौजूदगी में पड़े दुल्हन के फेरे

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के परवेजनगर गांव में बरात लेकर गए दूल्हा और बरातियों को दुल्हन पक्ष ने पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत किया। बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली आकर तहरीर दी है। परवेजनगर गांव में बुधवार रात खितौरा गांव से दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। बरात चढ़ने के बाद फेरों की तैयारियां चल रही थी कि तभी खाने की बात को लेकर कुछ शराबियों में झगड़ा हो गया। बात बढ़ी तो दूल्हा व दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए।

आरोप है कि इसके बाद दूल्हा और बरातियों को दुल्हन पक्ष ने जमकर पीटा। इस हाथापाई में कुर्सियां भी फेंकी गई। दूल्हा और बरातियों ने गांव से भागकर अपनी जान बचाई है। बृहस्पतिवार को दूल्हा पक्ष ने बिसौली कोतवाली आकर पुलिस से गुहार लगाई।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही फेरे हुए। साथ ही पुलिस सुरक्षा में दुल्हन की विदाई हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 15 =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper