बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक गम्भीर रूप से घायल।
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
ऊंचागांव । क्षेत्र के कस्बा निवासी युवक थाना अहार क्षेत्र के एक गांव से लौट रहा था। गांव पिलखनी के समीप बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को आनन फानन में सीएचसी ऊंचागांव पर उपचार के लिए भर्ती कराया।
कस्बा ऊंचागांव निवासी अमित पुत्र तेजवीर सिंह उम्र करीब 26वर्ष थाना अहार क्षेत्र के गांव सिरौरा में ज्वैलर्स की दुकान करता है। रोजाना की तरह दुकान बंद करके शनिवार की देर सायं करीब सात बजे लौट रहा था। क्षेत्र के गांव पिलखनी नहर पुल के समीप टे्रक्टर और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससें बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसको सीएचसी ऊंचागांव पर उपचार के लिए भर्ती कराया।
जहां चिक्तिसको ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। और वहां से हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।