उत्तर प्रदेश

ढक्का मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी

ढक्का मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी

  • ढक्का मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी,5 लोग गंभीर घायल,निजी अस्पताल में कराया भर्ती

 

सैदनंगली

 

क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। जिसमें कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

IMG 20221114 WA0000

बता दें कि पूरा मामला थाना सैद नंगली क्षेत्र के ढक्का मोड़ का है। जहां देर रात संभल जनपद निवासी पांच लोग कार में सवार होकर दिल्ली से अपने घर की तरफ हो जा रहे थे। जैसे ही वह ढक्का मोड़ के नजदीक पहुंचे, तो तो अचानक उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहें ट्रैंक्टर ट्राली में जा घुसी। जिससे कार में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां भीड़ ने आनन-फानन में घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं,हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper