इंसानियत के नाम पर कलंक पेश करने बाले दरिंदों ने घुसेड़ दी गाय के पेट में सरिया, पशु-प्रेमियों में भारी रोष
इंसानियत के नाम पर कलंक पेश करने बाले दरिंदों ने घुसेड़ दी गाय के पेट में सरिया, पशु-प्रेमियों में भारी रोष
जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
बदायू। जिले में बडे पैमाने पर गोवंशीय पशुओं के साथ दरिंदों द्धारा किए जा रहे गंभीर कृत्यों को लेकर आए दिन बेचारे गोवंशीय पशु कही मौंत के मुंह में तो कही उन्हें घायल अवस्था में देखा जा रहा है। वही प्रशासन भी गोवंशीय पशुओं के उपर हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी चुप्पी साधे हुआ है। तथा गोवंशीय पशुओं पर अत्याचार करने बाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाई न होने के कारण वह आए दिन गोवंशीय पशुओं के कभी भाला तो कभी सरिया पेट में घुसेड कर उन्हें घायल कर रहे है। ऐसा ही थाना मूसाझाग क्षेत्र का एक मामला सामना आया है।आपको बता दे कि मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव भगौतीपुर के जंगल का है। जहां बीति रात एक गाय के पेट में अज्ञात लोगों ने सरिया घुसेड कर गाय को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जब सुबह ग्रामिण अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्होने देखा कि गाय के पेट मे किसी ने सरिया घुसेड दी है। तथा गाय की हालत चिंताजनक भी बनी हुई है। ग्रामिणों ने तत्काल सूचना पीएफए अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा व अन्य पशु प्रेमियों से फोन के माध्यम से सूचना दी। सूचना मिलते ही पशु प्रेमी पुलिस व पशु चिक्तिसक को लेकर सूचित स्थान पर पहुंचे जहां उन्हे देखा कि गाय के पेट मे सरिया घुसी हुई है। पशु प्रेमी ने पशु चिक्तिसक की मदद से गाय के पेट में घुसी हुई सरिया को बामुश्किल बहार निकलवाया तथा पशु चिक्तिसक से गाय का उपचार करने के बाद उसके इंजेक्शन लगाकर गाय को सुरक्षित किया। पशु प्रेमी ने तत्काल पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशु प्रेमी के साथ इस कृत्य को अंजाम देने बाले की काफी जानकारी जुटाई मगर दरिंदों की कोई जानकारी नही मिल सकी। फिलहाल पुलिस इस कृत्य को अंजाम देने बाले दरिंदो को तलाश कर रही है। क्या आए दिन इसी तरह गोवंशीय पशु इंसान द्धारा किए जा रहे उत्पीडन का शिकार होते रहेंगे। इस घटना को लेकर पशु प्रेमियों में भारी रोष पनप रहा है।