उत्तर प्रदेश

इस्लाम का पैगाम, न जुल्म सहो और न दूसरो पर जुल्म करो-अम्मार हैदर रिजवी

इस्लाम का पैगाम, न जुल्म सहो और न दूसरो पर जुल्म करो-अम्मार हैदर रिजवी

सैद नगली- कस्बे के मुहल्ला महल मे मुजफ्फर अली के मकान पर कर्बला वालों की याद मे मजलिसों का दौर जारी है |

रविवार को मजलिस का आगाज नसीमुल हसन और उनके साथियों ने किया |

मजलिस को सैय्यद अम्मार हैदर रिजवी ने खिताब करते हुए कहा कि अल्लाह के रसूल ने फरमाया है कि इंसान न तो दूसरों पर जुल्म करे और न ही जुल्म सहे | किसी पर अत्याचार करना या अत्याचार बर्दाश्त करना मना है | जालिम पर अल्लाह की लानत होती है | इंसान को जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिये | हर दौर के जालिम का डट कर मुकाबला करना चाहिये | कर्बला हमे जुल्म के खिलाफ लडने की हिम्मत व ताकत देती है |

 

 

कर्बला मे जालिम यजीद ने नबी के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों पर बहुत जुल्मो सितम किए | आज यजीद का नामो निशान तक मिट गया और हुसैन आज भी हर दिल मे जिंदा है | जिक्रे कर्बला सुनकर अजादार फफक कर रोए | इस मौके पर काफी तादाद मे अजादार मौजूद रहे |

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper