इस्लामनगर। सोमवार दोपहर दो बाइकों के टकराने के बाद बचाव करने पहुंचे एक सर्राफ को मंहगा पड़ गया। बाइक सवार एक महिला ने सराफ के गले से सोने की चेन तोड़कर मुंह में रख ली। इसके बाद हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला से सर्राफ को चैन वापस दिलाई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
कस्बे के मुख्य बाजार में सर्राफ नवीन की दुकान की है।सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाजार में दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इससे दोनों बाइक सवारों में विवाद शुरू हो गया। घटना सर्राफ की दुकान के सामने की थी। इस वजह से वह दोनों बाइक सवारों को समझाने पहुंचे। लेकिन एक बाइक पर सवार महिला सराफ से ही झगड़ने लगी। इससे सराफ व महिला के बीच झड़प हो गई। इसी दौरान महिला ने सर्राफ के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़कर मुंह में रखी ली। उसके बाद महिला हंगामा करने लगी।
महिला सर्राफ पर ही बदसलूकी का आरोप लगाने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सर्राफ ने महिला से चेन वापस करने की काफी मिन्नतें की,लेकिन वह राजी नहीं हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने डांट कर महिला से चेन वापस दिलाई।उसके बाद मामला शांत हुआ।इस मामले में सर्राफ ने बगैर कार्रवाई के महिला व उसके साथ आए युवक को जाने दिया।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)