आपराधउत्तर प्रदेश

लैब कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म के मामले की विवेचना हुई पूरी, डीएनए जांच में मिले दरिंदगी के सबूत।

लैब कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म के मामले की विवेचना हुई पूरी, डीएनए जांच में मिले दरिंदगी के सबूत।

आरोपी के नमूने का हुआ मिलान, पुलिस ने चार्जशीट की तैयार।

जयकिशन सैनी

बदायूँ। पैथोलॉजी लैब में किशोरी से दुष्कर्म: डीएनए जांच में किशोरी के सैंपल से आरोपी के नमूने का हुआ मिलान, अब बदायूं में पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में आरोपी हृदेश ने ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इसकी लगभग पुष्टि हो गई है। हालांकि पुलिस को मौखिक रूप से पता चला है कि दोनों के डीएनए सैंपल का मिलान हो गया है, डीएनए रिपोर्ट पुलिस को फिलहाल नहीं मिली है। पंद्रह दिन पहले शहर में पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस ने बिल्सी निवासी आरोपी हृदेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। किशोरी का मेडिकल परीक्षण के दौरान डीएनए जांच को सैंपल लिया गया था।

आरोपी हृदेश चार-पांच दिन बाद पकड़ा गया था। तब उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। उसी दौरान हृदेश की भी डीएनए जांच कराने के लिए सैंपल भेजा गया था।इस मामले को पुलिस गंभीरता से लिया। तुरंत दोनों सैंपल जांच को भेजे गए।

पुलिस की ओर से जल्दी जांच करने की सिफारिश भी की गई। इसमें पुलिस को पता चला है कि दोनों जांचों का मिलान हो गया है।किशोरी की जांच में पाए गए शुक्राणु हृदेश के ही निकले हैं। इससे उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बारे में अभी इनकार किया है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दोनों सैंपल की जांच रिपोर्ट का मिलान हो गया है। लैब के कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विवेचना पूरी हो गई है। इसमें पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। फिलहाल उसे उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। जल्द ही उसे न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper