अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

स्कूल में प्रधानपति व ससुर ने प्रधानाध्यापक को पीटा, शिक्षक संगठनों में आक्रोश

On: April 15, 2025 10:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पीड़ित प्रधानाध्यापक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

बदायूं। सहसवान तहसील क्षेत्र के संविलियन विद्यालय अल्लीपुर में मिड-डे मील खिलाते समय वीडियो बनाने के विरोध करने पर प्रधानपति व उसके ससुर ने प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी।प्रधानाध्यापक की तहरीर के आधार पर प्रधान के पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं, घटना के बाद शिक्षक संगठनों में आक्रोश है।
गांव अल्लीपुर संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज चांडक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को बच्चों के लिए मिड-डे मील खिलाते समय गांव की ग्राम प्रधान के ससुर कप्तान सिंह और पति विनोद अपने कुछ साथियों को लेकर स्कूल में आ गए। मिड-डे मिल खा रहे बच्चों की वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने को मना करने पर कप्तान सिंह व विनोद ने प्रधानाध्यापक को पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद लात घूंसे से पीट दिया।

बेवजह परेशान करने का आरोप:- इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एकत्र हो गए, जिन्होंने प्रधानाध्यापक को बमुश्किल बचाया।इसके बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए जेब में रखे कुछ रुपए निकालकर ले गए। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि ग्राम प्रधान के ससुर कप्तान सिंह व पति विनोद आए दिन मिड डे-मील को लेकर दबाव बनाते हैं। इन लोगों ने कई बार विभाग को शिकायतें की गई, लेकिन अब तक कोई कमी नहीं निकली। इसके बाद भी उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है।
पुलिस ने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर प्रधान के पति विनोद व ससुर कप्तान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक संघ ने जताया आक्रोश:-उत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कोतवाली सहसवान पहुंचकर घटना पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान प्रधानाध्यापक नीरज चांडक, सुभाष बाबू, राजन यादव, सुशील चौधरी, अशोक कुमार, राजेंद्र गुलाटी, फहीम अहमद, सुरेंद्र, दीपक कुमार, इकबाल अहमद, रावेश कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!