नए बस सटेशन भवन निर्माण के वास्ते भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए उपजिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल,
एआरएम भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री व नगर अध्यक्ष ने निसप्रयोज बस स्टेशन का किया दौरा,

नए बस सटेशन भवन निर्माण के वास्ते भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए उपजिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल,
एआरएम भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री व नगर अध्यक्ष ने निसप्रयोज बस स्टेशन का किया दौरा,
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)
सहसवान। नगर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नवीन बस स्टैंड के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने एआरएम परिवहन निगम के साथ नगर के निशप्रयोग परिवहन निगम बस स्टेशन का दौरा किया तथा उपजिलाधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी से मिलकर परिवहन निगम का बस स्टैंड स्थापित किए जाने के उद्देश्य भूमि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। जिस पर उपजिलाधिकारी ने एआरएम को निर्देश दिए कि वह भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराएं जिसके उपरांत नगर में खाली पड़ी भूमि परिवहन निगम को नि:शुल्क उपलब्ध करा दी जाएगीlज्ञात रहे नगर के मुख्य बाजार विल्सनगंज के मध्य 5 दशक पूर्व स्थापित राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन बसों का आवागमन न होने के कारण खंडहर हो गया जहां बस स्टेशन खंडहर हो गया। नहीं बस स्टेशन के चारों ओर भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जे करते हुए भवन एवं दुकानें बना लीl
बीते एक दशक से बस स्टेशन पर निगम की बसों का संचालन न होने तथा स्टेशन न खुलने स्टेशन पर स्टाफ की तैनाती न होने से स्टेशन दिन पर दिन खंडहर होता चला गया स्टेशन खंडहर होते ही निगम ने स्टेशन को निसप्रयोज घोषित कर दिया।
जबकि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी निरंतर परिवहन निगम के प्रबंधक मंडल के अधिकारी बरेली अपर परिवहन निगम अधिकारी बदायूं से बीते 6 वर्षों से निरंतर ज्ञापन के माध्यम से तथा मौखिक रूप से मिलकर निस प्रयोग राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन को सुचारू की जाने की मांग करते चले आ रहे हैं जिस पर प्रबंधक राजकीय परिवहन निगम तथा परिवहन निगम मंत्री ने नगर सीमा क्षेत्र सहसवान के अंतर्गत एक नि:शुल्क भूमि पर राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन की मंजूरी प्रदान कर दीl
एआरएम बदायूं अशोक कुमार निगम टिकट निरीक्षक राजेश कुमार सक्सेना के साथ नगर सहसवान पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी से मिलकर नगर सीमा क्षेत्र बदायूं मेरठ राजमार्ग संख्या 18 पर निशुल्क भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा जिस पर प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र कार्यालय में मिलकर मुलाकात की तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस स्टेशन के लिए नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया उन्होंने कहा की तहसील प्रशासन परिवहन निगम को नि:शुल्क भूमि उपलब्ध करा दें। तो परिवहन निगम बस स्टेशन स्थापित कर बसों का संचालन प्रारंभ कर देगा जिससे नगर सहसवान की जनता को आवागमन में हो रही दिक्कतों से मुक्ति मिल जाएगी एआरएम अशोक कुमार ने उपजिलाधिकारी को बताया कि निगम बस स्टेशन जो निसप्रयोज हो चुका है। उसके चारों ओर लोगों ने मकान तथा दुकानों का अवैध रूप से निर्माण कर लिया है।
उन्होंने उपजिलाधिकारी से अवैध अतिक्रमण को भी दुरूस्त कराए जाने की मांग कीl उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह भूमि के लिए तथा अतिक्रमण हटाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा दें। जिस पर वह राजस्व टीम के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश देंगे भूमि उपलब्ध होते ही विभाग को भूमि उपलब्ध नि:शुल्क करा दी जाएगीl वही प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचा जहां अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक अब्दुल फरीद से मुलाकात की तथा नगर सीमा में परिवहन निगम बस स्टेशन को भूमि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध कियाl
इससे पूर्व एआरएम अशोक कुमार भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव महेश्वरी के साथ विभाग द्धारा निसप्रयोग किए गए राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन बाजार विल्सन गंज पहुंचकर निस प्रयोग बस स्टेशन का भ्रमण करते हुए जायजा लिया तथा वहां उपस्थित लोगों से भी वार्ता की उन्होंने निगम बस स्टेशन के चारों ओर हुए अवैध अतिक्रमण पर भी गहरी नाराजगी प्रकट कीl इस मौके पर नगर के कई भाजपा नेता तथा संभ्रांत लोग भी मौजूद थेl