उत्तर प्रदेश

किसानों के मसीहा दीन बंधु सर छोटू राम की ,मनाई गई 141 वी जयंती।

किसानों के मसीहा दीन बंधु सर छोटू राम की ,मनाई गई 141 वी जयंती।

किसानों के मसीहा दीन बंधु सर छोटू राम की ,मनाई गई 141 वी जयंती।

 

समर इंडिया। धर्मवीर निगम।

ऊंचागांव।संवाददाता।

 

 

बुलंदशहर।

ऊंचागांव। क्षेत्र के गाँव दौलतपुर कलां में जाट आरक्षण संघर्ष समिति(भारत) के कार्यकर्ताओं द्वारा मिलन गार्डन में किसानों के मसीहा दीन बंधु सर छोटू राम की ,141 वी जयंती मनाई गई इस अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।हवन, यज्ञ करवाया गया। जयंती के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सयोजक चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि दीनबंधु सर छोटू राम ने जीवन पर्यंत किसान मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य किया।उन्होंने जनहित में 29 से ज्यादा कानून बनाएं थे।कई पुराने काले कानूनों व मान्यताओं को समाप्त किया गया था जो आमजन के हित मे नही थे।साहूकारों से छुटकारा,मंडी एक्ट,सहकारी समिति सब उनकी देन हैं।

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि सर छोटू राम को लोककल्याण के कार्य करने पर उन्हें किसान मसीहा, दीन बंधु, रेहबरे आजम जैसे खिताब दिए गए ऐसे देवता महान पुरुष को करोड़ों किसानों की तरफ से कोटि कोटि नमन।इस दौरान विक्रांत राठी, चौ ज्ञानेन्द्र सिंह,सुशील कुमार,गौरव तेवतिया, नरेंद्र सिंह सिरोही,अरविंद मलिक, देवेन्द्र चौधरी,मोहित चौधरी,संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper