Uttar Pradesh

तालियां बजाने और राजनीति करने का समय नहीं है : सुदेश शर्मा

suesh sharma

मोदीनगर। गुरुवार सुबह मोदीनगर में भगवानगंज मंडी के सामने दो महिलाओं की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। जिसके चलते लोगों में भारी आक्रोश था और लोगों ने जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और मोदीनगर के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुदेश शर्मा ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया। जिसके बाद लोगों ने सड़क पर लगा जाम खोला।

 

 

सुदेश शर्मा ने कहा लोगों को समझाते हुए कहा यह दुख की घड़ी है तालियां बजाने और राजनीति करने का समय नहीं है, सामने दो लाशें पड़ी हैं और आप तालियां बजाएं, नारेबाजी करें यह ठीक नहीं है। यह सुनकर लोग शांत हुए। सुदेश शर्मा ने कहा कि यदि नारा ही लगाना है तो यह नारा लगाइए कि “ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें” और फिर ओम शांति बोलकर रास्ता खुलवाया गया।

सचिवालय

आपको बता दें कि भारी जनसैलाब सड़क पर उतरा था। सुदेश शर्मा ने अपने हाथ में कमान ली साथ ही कानून व्यवस्था को संभालने में प्रशासन का सहयोग भी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button