नगरपालिका के 150 बड़े बकायेदारों के खिलाफ जारी हुई आरसी, आरसी जारी होने के बाद बकायेदारों में मची खलबली,
नगरपालिका के 150 बड़े बकायेदारों के खिलाफ जारी हुई आरसी, आरसी जारी होने के बाद बकायेदारों में मची खलबली,
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह के आदेश पर 150 बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ डा. दीप कुमार को बकाये की वसूली के दौरान चार अतिरिक्त तहसीलदारों देने आदेश जारी किये है। नगर पालिका के 150 बकायेदारों पर 2.82 करोड़ की देनदारी है। पालिका मृतक आश्रितों के कर्ज के तले पूरी तरह दबी है। जिसके तहत पालिका आरसी जारी कर सख्ती कर रहा है। आरसी जारी होने के बाद बकायेदारों में खलबली मची हुई है। वर्तमान में नगर पालिका मृतक आश्रितों से लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों के करोड़ों के कर्ज में डुबी हुई है। मृतक आश्रितों के अलावा रिटायर्ड कर्मचारियों के 50 से 60 लोगों ने कोर्ट की शरण ली है। जिसमें से आधा दर्जन लोगों के निवेदन पर कोर्ट ने पालिका को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिये है। जिस पर पालिका प्रशासन ने बीते महीने में 20 प्रतिशत पैसे का भुगतान कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुये सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार ने पालिका ईओ से वसूली बढ़ाने के निर्देश जारी किये। पालिका प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद 150 बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी की है। जिन पर पालिका की 2.82 करोड़ की देनदारी है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ डा. दीप कुमार को बकाये की वसूली करने के दौरान चार अतिरिक्त तहसीलदार देने की बात कही है। ईओ डा.दीप कुमार ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर वसूली सख्त की जायेगी।पालिका पर कर्मचारियों की करोड़ो की देनदारी बाकी है जिसके कारण वसूली तेज की जा रही है।