राहुल गाँधी ने की दाढ़ी ट्रिम, सूट-बूट में देखिये नया लुक
Rahul Gandhi trims his beard, see his new look in suit-boots
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको कि अगस्त सितंबर से ही राहुल गांधी अपनी दाढ़ी बढ़ा रहे थे। कांग्रेस नेता ने 4 से 5 महीने से काफी लंबी दाढ़ी कर ली थी। वह 4 महीने तक करीब 3500 किमी की पैदल यात्रा कर कन्याकुमारी से कश्मीर तक गए। वह दाढ़ी में सफेद टीशर्ट में ही दिखे।
ब्रिटेन पहुंचे हुए राहुल गांधी
आपको बताते चले कि लेकिन अब राहुल ने अपना लुक बदल दिया है। जी हां, आज उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक हफ्ते के लिए ब्रिटेन पहुंचे हुए हैं। आज सुबह सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आई हैं, जिसमें वह नए सूट-बूट लुक में दिखाई दे रहे हैं।
लेकिन नहीं है अभी भी क्लीन शेव
गौर तालाब बात ये है कि कि राहुल ने क्लीन शेव नहीं किया है। वह अब भी हल्की दाढ़ी में हैं। राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपना संबोधन देंगे। वह भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत भी करने वाले हैं। राहुल की तस्वीर सोशल मीडिया पर जैसे ही आई, लोग मौज भी लेने लगे। अशोक नाम के यूजर ने लिखा, ‘राहुल गांधी कैम्ब्रिज में हैं। पक्का कोई बनारसी नाई मिला है एकदम धांसू दाढ़ी-मूंछ सेट किया है। मोदी जी का आत्मविश्वास पक्का डगमगाएगा।’
ट्विटर पर वायरल इस तस्वीर में राहुल गांधी मुस्कुराते दिख रहे हैं। सितंबर के पहले हफ्ते से भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी ने शुरू की थी। तब से लेकर पिछले कुछ घंटे तक राहुल गांधी इसी तरह लंबी दाढ़ी में दिखते रहे। वह रैलियों में भी गए। कई विरोधी नेताओं ने उनकी दाढ़ी पर तंज भी कसा था।