मुंसिफ न्यायालय परिसर में दोपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध,
मुंसिफ न्यायालय परिसर में दोपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध,
बार एसोसिएशन ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा के वास्ते पीठासीन अधिकारियों से की थी गुहार।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी
सहसवान। मुंसिफ न्यायालय परिसर में आप अगर न्यायिक कार्यों से दो पहिया या चोपहिया वाहन से जा रहे हैं। तो आप अब न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। न्यायालय की सुरक्षा तथा परिसर में दोपहिया व चोपहिया वाहनों से फैल रही अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से न्यायालय के पीठासीन अधिकारीगणों ने न्यायालय परिसर में दोपहिया चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया हैl
ज्ञात रहे सहसवान मुंसिफ न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्यों से आने वाले वादकारी दोपहिया व चोपहिया वाहनों को लेकर प्रवेश करते हुए इधर उधर वाहनों को खड़ा कर देते थे जिससे आवागमन में अधिवक्ताओं न्यायालय के कर्मचारियों आदि को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता थाl
बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना ने न्यायालय परिसर मे न्यायिक कार्यों से परिसर में दोपहिया चार पहिया वाहनों से आए लोगों द्धारा इधर-उधर वाहन खड़े किए जाने से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए न्यायालय के पीठासीन अधिकारीगणों से न्यायालय परिसर में सुरक्षा के मध्य नजर तथा न्यायालय परिसर में वाहनों के इधर-उधर खड़े होने से फैल रही अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य दो पहिया चार पहिया वाहनों को न्यायालय परिसर के मुख्य द्धार पर ही रोककर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की। जिस पर माननीय न्यायालय के पीठासीन अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में दोपहिया चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए पीठासीन अधिकारियों के निर्देश मिलते ही न्यायालय परिषद के मुख्य द्धार पर दो पहिया चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया। न्यायालय परिसर में दो पहिया चार पहिया वाहनों के प्रवेश निषेध हो जाने से न्यायालय परिसर में अब दो पहिया व चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा दो पहिया चार व पहिया वाहनों के न्यायालय परिसर मैं प्रवेश न होने से न्यायालय परिसर की सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी न्यायालय परिसर में पीठासीन अधिकारियों द्धारा दो पहिया चार पहिया वाहनों के प्रवेश प्रबंध किए जाने से अधिवक्तागणों में हर्ष की लहर दौड़ गई हैl